Breaking News

सोच ही सब कुछ है

आपका दिमाग़ ग़ज़ब का ताक़तवर है। आपकी सोच, आपकी ज़िंदगी में होने वाली हर बात पर नियंत्रण रखती है और उसे तय करती है। वह आपके दिल की धड़कन को कम-ज़्यादा कर सकती है, आपके हाज़मे को सुधार या बिगाड़ सकती है, आपके ख़ून की रासायनिक बनावट को बदल सकती है और यहाँ तक कि इस बात पर भी उसका नियंत्रण होता है कि आप रात को आराम से सोएँगे या फिर आपकी रात जागते हुए ही कटेगी।
 

आपके विचार आपको ख़ुश या दुःखी कर सकते हैं, कई बार तो महज़ एक पल में। वे आपको सतर्क या जागरूक बना सकते हैं, या फिर ध्यान बँटाकर आपको हताश भी कर सकते हैं। वे आपको लोकप्रिय या अलोकप्रिय, आत्मविश्वास से परिपूर्ण या असुरक्षित, सकारात्मक या नकारात्मक बना सकते हैं। आपके विचार आपको शक्तिशाली या कमज़ोर, शिकार या विजेता, एक बहादुर या फिर एक कायर जैसा महसूस करा सकते हैं।
 
आपकी भौतिक ज़िंदगी में, आपकी सोच ही आपको विजेता या पराजित, संपन्न या ग़रीब, सम्मानजनक या फिर उपेक्षित बना सकती है। आपकी सोच और उसके कारण आपके द्वारा उठाए गए क़दम ही आपकी पूरी ज़िंदगी की दशा और दिशा को तय करते हैं। और सबसे बड़ी ख़ुशख़बरी यही है कि आपके विचार पूरी तरह से आपके नियंत्रण में होते हैं। तो बस अच्छा सोचो अच्छा करो और अच्छा पाओ।

No comments