हर समस्या के दो समाधान होते है भाग लो(Run Away) या भाग लो ( Participate)
कल मैने यहां पर कॅरोना वायरस को लेकर खराब समय पर कुछ विचार साँझा किये थे कि आजकल समय बहुत खराब चल रहा है विचार लिखने के बाद मेरी बात मेरे एक अजीज से हुई उसने समय को एक अलग तरह से समझाया कि समय कभी खराब नही होता समय, समय होता है बस हमारा सोचने का नजरिया अलग होता है। खुश रहना एक आदत है और दुखी रहना भी एक आदत है ये हमारी इच्छा पर निर्भर करता है कि हम क्या सोचते हैं |
हर समस्या के दो समाधान होते है भाग लो(run away) या भाग लो ( Participate)।
अगर हम सकारात्मक सोचेंगे तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और यदि हम नाकारात्मक सोचेंगे तो नाकारात्मक परिणाम मिलेंगे |आज कल हम रहस्य(The Secret)किताब पढ रहे है इसमे भी यही लिखा है कि
मुसीबते हमारी ज़िंदगी की सच्चाई है। कोई इस बात को समझ लेता है तो कोई पूरी ज़िंदगी इसका रोना रोता है। ज़िंदगी के हर मोड़ पर हमारा सामना मुसीबतों(Problems) से होता है। इसके बिना ज़िंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती।
अक्सर हमारे सामने मुसीबते आती है तो हम उनके सामने परस्त हो जाते है। उस समय हमे कुछ समझ नहीं आता की क्या सही है और क्या गलत। हर व्यक्ति का परिस्थितियो को देखने का नज़रिया अलग अलग होता है। कई बार हमारी ज़िंदगी मे मुसीबतों का पहाड़ टूट पढ़ता है। उस कठिन समय मे कुछ लोग टूट जाते है तो कुछ संभाल जाते है।
मनोविज्ञान के अनुसार इंसान किसी भी समस्या को दो तरीको से देखता है;
1 Problem पर Focus करके(Problem Focus Peoples)
2 Solution पर Focus करके(Solution Focus Peoples)
Problem Focus Peoples अक्सर मुसीबतों मे ढेर हो जाते है। इस तरीके के इंसान किसी भी मुसीबत मे उसके हल के बजाये उस मुसीबत के बारे मे ज्यादा सोचते है। वही दूसरी ओर Solution Focus Peoples मुसीबतों मे उसके हल के बारे मे ज्यादा सोचते है। इस तरह के इंसान मुसीबतों का डट के सामना करते है। इसी के साथ
हर कल ज़िंदगी जीने का दूसरा मोक्का है
I am the best
I can do it
Today is my best day
I am sorry, I love you and Thank You

No comments
Post a Comment