IAS Motivational
उस आसमा को कदमो में झुकाने की जिद है।
मंजिल को ठोकरों में लाने की जिद है।।
आसान से काम भाते नहीं अब मुझे।
अब तो आँधियों में शमा जलाने की जिद है।।
घेरा हो लाखो तन्हाइयो ने जिसे
हर उस चेहरे पे मुस्कान लाने की जिद है।।
टूट जाते हो जहाँ हौसले सभी के,
वही सपने सच करके दिखाने की जिद है।।
जहाँ खामोशियों की हदे पार होती हो,
वही जाकर महफ़िल सजाने की जिद है।।
कोई चाहत नहीं अब कि चमकता सितारा बने,
मुझे तो हर दिल में जगह बनाने की जिद है।।

No comments
Post a Comment