Breaking News

अस्थिर श्वास से मन चंचल रहता है, लेकिन शांत श्वास से मन-स्थिर होता है

भोजन और पानी बगैर आप कई दिनों तक जिंदा रह सकते हैं । लेकिन बगैर श्वास के एक पल भी नहीं जी सकते । जीवन के लिए श्वास अनिवार्य है । सही तरीके से श्वास लेना सीखें । इससे न केवल आपमें मानसिक दशा सुधारने का हुनर पैदा होगा, बल्कि आपकी आंतरिक ऊर्जा में भी नाटकीय बढ़ोतरी होगी । अच्छी श्वसन-क्रिया से शरीर में आक्सीजन का परिपूर्ण संचार होता है और आपके शरीर की प्रत्येक कोषिका के ऊर्जा से भर जाने के कारण आपमें क्रियाशीलता आती है और जीवन-शक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच जाती है । स्वस्थ श्वसन-क्रिया (और सही मुद्रा) से आपके अंदर सोयी हुई जीवन-शक्ति का विस्फोट होगा । आगे दी गयी इसकी तकनीक युगों पुरानी यौगिक-क्रिया की देन है । अब इसे सारी दुनिया में स्वीकार किया जा रहा है । उत्तम स्वास्थ्य और खुशी की प्राप्ति के लिए इसे एक कारगर रणनीति के रूप में अपनाया जा रहा है । इसको सीखें, इसका अभ्यास करें और दूसरों के साथ इसको शेयर करें ।


                         तकनीक को पढ़ें...

No comments