मेरे कुछ अजिज दोस्तो का दिल से आभार
मैं आप सब लोगों का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ जो आप सब ने मेरे इस जन्म दिन पर मुझे इतना प्यार स्नेह दिया। दोस्तो ज़िन्दगी बहुत अनमोल है मुझे पता भी नही चला कब ज़िन्दगी के 23 वर्ष गुजर गए और कब मेरा बचपन गुजर गया। दोस्तो मैं ज़िन्दगी के हर दिन को बहुत ही खूबसूरती से जीता हूं। मेरी ज़िन्दगी में इतनी विपरित परिस्थितियां होने के बावजूद भी मेरी ज़िन्दगी का हर कल मुझे जीने की प्रेरणा देता है। मैंने अपनी ज़िंदगी में यह महसूस किया है कि ज़िन्दगी का हर कल कुछ नई उम्मीदों के साथ होता है और हमको जीने की प्रेरणा देता है। कभी कभी हम ज़िन्दगी में इतने मायूस हो जाते है कि जीने से ही नफरत हो जाती है।मेरे जीवन के इन 23 वर्षो में बहुत सी ऐसी परिस्तिथियां आई है जिन्हों ने मुझे भी बहुत बार पूरा हिल्ला कर रख दिया, लेकिन आप जैसे कुछ हसीन दोस्तों, शिक्षकों,माँ-बाप और एक बहुत ही खूबसूरत इंसान जिसका मैं नाम नही लेना चाहता लेकिन मेरे दिल के सबसे करीब ने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया और मुझे हर परिस्थिति से उभारा।
आज मुझे बहुत दुख भी हुआ जो आज मेरे दिल के करीबी ने मुझे मेरे जन्म दिन पर विश तकभी नही किया मैंने आज उसके मैसेज या कॉल की पूरे दिन प्रतीक्षा की लेकिन अब तक कोई कॉल या संदेश नही आया । उस इंसान ने मुझे बहुत बार बहुत सी विपरीत परिस्थितियों से उभारा। मैं आज अपनी उस अजीज सी दोस्त को बहुत से अजीज से तोहफे देना चाहता था। मैं अपने जीवन में अपने माँ-बाप,अपने शिक्षकों, एक उस इन्सान और कुछअजीज दोस्त जैसे अमन, मोनिका नेगी, जगतार, प्रियंका नेगी, प्रवीण, राकेश, निशांत, रीना, सुमन, प्रीतपाल, अनिल, सुषमा,दीक्षा, मीनू, पूनम दीदी, दिव्या दीदी, अवलीनआदि का सदा ऋणी रहूंगा। दोस्तो अंत में यही कहना चाहूँगा अपने माँ बाप और शिक्षक बहुत अमीर होते हैं लुट लो जितना लुटा जाता हो| दोस्तो भगवान नाम की चीज यदि है तो उसको आप इन महान हस्तियों में ढूँढो आपको इनमे जरुर मिल जायेगे| माँ बाप और शिक्षक ऐसे इंसान है जो अपनी पूरे जीवन में न जाने कितने लोगो की ज़िंदगी सवांरते हैं| एक बार फिर आप सभी का ह्रदय की गहराइयों से आभार धन्यवाद।

No comments
Post a Comment